बाल श्रम बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन : सीएसडब्ल्यू

जागरूकता रैली निकाली गयी

जारी. लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान ने शुक्रवार को सिकरी स्कूल से जागरूकता रैली निकाली. रैली में बच्चों ने बाल-विवाह मिटाना है, बोझ न समझो बेटी को अब आजादी दो बेटी को, जीवन का आधार है, इसके बिना जीवन बेकार है. हम सबका है एक विचार बाल विवाह मुक्त हो परिवार, सुनो गौर से देशवासी अब न होगी बच्चों की शादी. आओ मिल कर बढ़ाये कदम बाल विवाह मिल कर करें खत्म, बाल विवाह अपराध है, लड़का हो या लड़की दोनों के लिए श्राप है. बाल मजदूरी पाप है, इसके जिम्मेदार हम व आप हैं. आदि नारेबाजी की. मौके पर सीएसडब्ल्यू नीलम बेक ने कहा कि बाल श्रम बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है. इसे समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है. मौके पर राजकीय उत्क्रमित उवि सिकरी के प्रधानाध्यापक प्रभु दास तिग्गा समेत स्कूल के बच्चे मौजूद थे.

मोहल्ले की नालियों की हुई सफाई

गुमला. बीते कई दिनों से बाजारटांड़ गुमला व हुसैन नगर गुमला की नाली जाम थी. मोहल्ले वासियों ने बताया कि कई बार नगर प्रशासन से नाली सफाई कराने की मांग की थी. इस समस्या को देखते हुए पूरे मोहल्लेवासियों ने मिशन बदलाव की सचिव सैय्यदा खातून के घर जाकर समस्याओं से अवगत कराते हुए निदान कराने की मांग की. इसके बाद ौय्यदा खातून ने तुरंत नगर परिषद पदाधिकारी व सिटी मैनेजर को कॉल कर समस्या के समाधान कराने का आग्रह किया. नगर परिषद पदाधिकारी ने तुरंत सभी समस्याओं को ध्यान में देते हुए सफाई करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >