चैनपुर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था से कराया अवगत

चैनपुर अनुमंडलीय जागरूकता मंच ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर सीएचसी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की है। डीसी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

चैनपुर: चैनपुर अनुमंडलीय जागरूकता मंच के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिप सदस्य मेरी लकड़ा के नेतृत्व में उपायुक्त से को ज्ञापन सौंप चैनपुर सीएचसी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था से अवगत कराते हुए सुधार कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.

उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था में शीघ्र सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में मंच के संरक्षक अल्बर्ट तिग्गा, रघुनंदन प्रसाद, जेम्स रोजलियुस तिग्गा, उपाध्यक्ष अनूप संजय टोप्पो एवं प्लासिदियुस टोप्पो, सचिव अनिल लोहरा, कोषाध्यक्ष मनोहर बड़ाइक, उपसचिव प्रमोद खलखो, मुखिया शोभा देवी, ललित मिंज, अशोक सिंह, पंसस उषा तिग्गा, प्लादियुस टोप्पो आदि शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >