मारपीट मामले में दोनों पक्ष ने करायी प्राथमिकी

मारपीट मामले में दोनों पक्ष ने करायी प्राथमिकी

कामडारा. कामडारा थाना के सालेगुटू निवासी दो परिवार के बीच डायन बिसाही के आरोप में हुई मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पहले पक्ष में सालेगुटू निवासी सीमा देवी ने संपत्ति देवी समेत उसके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें कहा गया है कि 15 फरवरी के दिन उसकी सास धान सूखा रही थी. इस दौरान संपत्ति देवी व उसके परिजन वहां आये और उसकी सास पर डायन बिसाही का आरोप लगा कर मारपीट करने लगे, जिससे आसपास के लोगों ने बचाया. वहीं 16 फरवरी को सीमा देवी जब अपने घर जा रही थी. इस दौरान उसके साथ भी मारपीट की गयी. दूसरे पक्ष में सालेगुटू निवासी संपत्ति देवी ने सीमा देवी समेत उसके परिजनों के विरुद्ध डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि 15 फरवरी को सीमा देवी व उसके परिजन मेरे घर के समीप आकर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए मारपीट कर घायल कर दिये. इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई करने की मांग की गयी है.

कीटनाशक खाने से महिला गंभीर, भर्ती

गुमला. सदर थाना के ढिढौली निवासी विनिता देवी (23) ने कीटनाशक का सेवन कर लिया. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. परिजनों ने बताया कि उसका पति गोवा में मजदूरी का काम करता है. उसके पति से फोन पर बात करने के क्रम में उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद विनिता ने आक्रोशित होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >