रील बनाने के दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

रील बनाने के दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

गुमला. सिसई थाना के सकरौली निवासी तीन युवक चलती केटीएम बाइक से रील बनाते हुए हादसे का शिकार हो गये. हादसे में तीन युवक घायल हो गये. घायलों की पहचान शिवम उरांव (17), रोशन उरांव (18) व प्रदीप उरांव (17) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार तीनों युवक रविवार को शादी समारोह में शामिल होने नागफेनी गये थे. शादी समारोह में शामिल होने के बाद वहां से लौटने के दौरान नागफेनी लवागाई टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए रील बना रहे थे. इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल शिवम उरांव व रोशन उरांव को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सड़क हादसे में तीन युवक घायल

गुमला. कोलेबिरा थाना क्षेत्र के जानाटोली निवासी समीर बागे, एडिशन बागे और कुरूम बागे सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. तीनों युवक बाइक से अपने गांव लौट रहे थे. इस दौरान टकरमा लसिया के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और तीन युवक बाइक समेत सड़क के किनारे गिर गये. घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की तेज रफ्तार (स्पीड) के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे हादसा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >