गुमला. भारतीय नवयुवक संघ महावीर चौक की ओर से पुराना नगरपालिका परिसर में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए गुरुवार को भूमि पूजन किया गया. पूजन कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए.
संघ अध्यक्ष बबलू वर्मा ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा भव्य रूप से आयोजित की जायेगी. पंडाल में आकर्षक लाइटिंग, भव्य सजावट और नवदुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं व शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी. उन्होंने कहा कि पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ के सदस्य पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ जुटे हैं.
मौके पर संघ के संरक्षक बृज किशोर फोगला, दुर्गा गुप्ता, हिमांशु आनंद केसरी, उपाध्यक्ष शिशिर गुप्ता, सचिव प्रदीप कसेरा, अमन गुप्ता, अमन आनंद, सुमित चीनू साहू, रजत केशरी, साकेत कुमार, बल्लू गुप्ता, शंकर अग्रवाल, कुणाल गुप्ता, आदर्श, आर्यन, विजय सोनी, छोटू कुमार, प्रदीप गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.
