तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे छात्र और भाजपा कार्यकर्ता, देशभक्ति नारों से गूंजा भरनो

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भरनो में भाजपा और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

भरनो (गुमला). स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मंडल भरनो एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यह यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर ब्लॉक चौक होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई.

विद्यालय के घोष दल और छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं ने पूरे रास्ते में गगनभेदी देशभक्ति के नारे लगाये, जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.

इस अवसर पर प्रखंड प्रभारी सुमित महली, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, अशोक केसरी, संतोष पंडा, कौशलेश मिश्रा, मुरारी केसरी, शिवचरण महली, बजरंग गुप्ता और चंद्रमोहन महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >