गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत अंचल सिसई व गुमला के विभिन्न स्थानों से जब्त अवैध बालू का सोमवार को नियमानुसार नीलामी करायी गयी. नीलामी की प्रक्रिया अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान नीलामी समिति में सदस्य के रूप में जिला खनन पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल गुमला उपस्थित रहे. नीलामी में कुल 11 डाक वक्ताओं ने भाग लिया. नीलामी अंतर्गत लगभग 1,26,500 घनफीट जब्त बालू की नीलामी की गयी, जिसकी आरंभिक नीलामी राशि 16,19,200 निर्धारित की गयी थी. प्रतिस्पर्धी बोली के बाद यह राशि बढ़ कर 22,67,000 तक पहुंची, जिससे जिले को 6,47,800 का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ. इस दौरान अंचल सिसई के मौजा जलका में लगभग 46,000 घनफीट व मौजा पंडरानी में लगभग 40,000 घनफीट एवं अंचल गुमला के मौजा कोयंजारा में लगभग 29,500 घनफीट व मौजा सिलाफारी में लगभग 11,000 घनफीट जब्त बालू की नीलामी की गयी.
सिसई व गुमला में जब्त बालू की हुई नीलामी
सिसई व गुमला में जब्त बालू की हुई नीलामी
