आर्मी जवान ने आत्मदाह करने का किया प्रयास, प्रशासन ने बचाया

अपने चाचा व चचेरे भाइयों पर जमीन की हेराफेरी कर बेचने का लगाया आरोप

घाघरा (गुमला). घाघरा प्रखंड के गम्हरिया गांव निवासी आर्मी जवान लक्ष्मण उरांव अपने चाचा व चचेरे भाइयों से परेशान होकर जमीन बंटवारे को लेकर अपने परिवार संग अंचल कार्यालय घाघरा पहुंच कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. वह अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों व सीओ आशीष कुमार मंडल ने उसे आत्मदाह करने से रोका. जवान लक्ष्मण ने अपने साथ जर्किन में पेट्रोल लेकर आया और अंचल परिसर पहुंचते अपने शरीर में पेट्रोल डाल लिया और जमीन दिलाने को लेकर शोर मचाने लगा. साथ ही जमीन नहीं दिलाने पर खुद को आग लगा कर आत्महत्या करने की बात कहने लगा. इससे बाद लोगों की भीड़ लग गयी और उसे रोका गया. घटना की सूचना मिलने पर सीओ आशीष कुमार मंडल वहां पहुंच जवान को अपने चेंबर में बुला कर समझाया. इधर, घाघरा सीओ आशीष कुमार मंडल ने कहा कि आर्मी जवान ने इससे पहले कभी शिकायत नहीं की है. आज वह अचानक कार्यालय के बाहर पहुंच आग लगाने का प्रयास किया है. आनेवाले समय में थाना दिवस पर उसकी समस्या का समाधान किया जायेगा.

आर्मी जवान ने कहा, वापस चाहिए मेरी ���मीन

आर्मी जवान लक्ष्मण उरांव ने बताया कि उसके चाचा व चचेरे भाइयों द्वारा अपने हिस्से की जमीन के साथ-साथ मेरे हिस्से की भी जमीन बेच रहे हैं. तीन साल से हम सभी लोग काफी परेशान हैं. कहा कि थाना में भी जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. मेरे हिस्से की जमीन मुझे आज ही दिलायी जाये, अन्यथा मैं परिवार बच्चों के साथ आत्महत्या कर लूंगा. सीओ ने कहा कि मंगलवार को थाना दिवस के दिन आप सभी आये और आपके चाचा और उनके बेटों को भी बुलाया जायेगा और मामले का निबटारा किया जायेगा. सीओ ने कर्मचारियों को जांच का निर्देश दिया, ताकि जल्द इसकी जांच की जा सके. हालांकि फिर भी लक्ष्मण अपने बातों पर अडिग था. इसके बाद उनके साथ आये परिजनों को सीओ द्वारा समझाया गया. समझाने के बाद लक्ष्मण अपने परिवार और बच्चों के साथ गम्हरिया घर वापस लौट गयया. परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण अरुणाचल प्रदेश में आर्मी जवान के रूप में कार्यरत है. छुट्टी में वह घर लौटा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >