बॉटम :::: चेकडैम में भर गया है बालू व मिट्टी बीरू का सूरज बांध बना किसानों के लिये परेशानी का सबब बांध लीकेज होने के कारण नहीं ठहर पाता पानी खराब हो रही है लगभग एक सौ एकड़ जमीन फोटो फाइल:5एसआइएम:3-जर्जर बांध़ 4-बांध जिसमें भर गयी है मिट्टी़ प्रतिनिधि सिमडेगा़ बीरू पंचायत के नवाटोली में वर्षों पहले जब चेकडैम (सूरज बांध) बनाया गया, तो किसानों के चेहरे खिल उठे थे. उक्त चेकडैम से किसानों को काफी लाभ भी मिला. किसान धान के अलावा रब्बी फसल में भी सिंचाई करते थे. किंतु उक्त बांध अब किसानों के लिये परेशानी का सबब बन गया है. बांध में बालू व मिट्टी भर गया है. साथ ही चेकडैम में दरार हो जाने के कारण पानी बहता रहता है. परिणाम स्वरूप बरसात खत्म होते ही बांध का पानी समाप्त हो जाता है. उक्त बांध से किसानों के खेत भी बरबाद हो रहे हैं. बरसात के दिनों में बांध के पानी के साथ बालू भी खेतों में चले जाते हैं. परिणाम स्वरूप खेतों की उपज धीरे-धीरे कम होती जा रही है, जो किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है. इससे लगभग 100 एकड़ जमीन प्रभावित हो रही है. रब्बी फसल तो क्या धान की खेती में भी भारी गिरावट आयी है. पिछले वर्ष विधायक फंड से सिंचाई के लिए केनाल का निर्माण कराया गया था. किंतु वह कारगर साबित नहीं हुआ. चंद माह में गेट खराब हो जाने के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है. चेकडैम की मरम्मत की दिशा में अब तक कोई कदम नहीं उठाये गये हैं. किसानों का कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो हमारे खेत पूरी तरह बरबाद हो जायेंगे. किसानों ने बताया कि डैम के पानी के साथ बालू खेतों में भरता जा रहा है. डैम में बालू व मिट्टी भर गया है. जिस कारण पानी कम मात्रा में ही डैम में रूक पाता है. कुछ पानी जो रूकता है वह चैकडैम में लीकेज होने के कारण बह जाता है. किसानों का यह भी कहना है कि इस संबंध में कई प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया़ किंतु नतीजा सिफर निकला. किसानों ने कहा कि यदि डैम की सफाई करा दी जाये और मरम्मत करा दिया जाये तो इस क्षेत्र में फसल लहलहाने लगेंगे.
बॉटम :::: चेकडैम में भर गया है बालू व मट्टिी
बॉटम :::: चेकडैम में भर गया है बालू व मिट्टी बीरू का सूरज बांध बना किसानों के लिये परेशानी का सबब बांध लीकेज होने के कारण नहीं ठहर पाता पानी खराब हो रही है लगभग एक सौ एकड़ जमीन फोटो फाइल:5एसआइएम:3-जर्जर बांध़ 4-बांध जिसमें भर गयी है मिट्टी़ प्रतिनिधि सिमडेगा़ बीरू पंचायत के नवाटोली में […]
