रांची से लातेहार भेजी जा रही शराब जब्त

रांची से लातेहार भेजी जा रही शराब जब्त अवैध रूप से शराब की हो रही थी सप्लाई गुमला पार्क के समीप मंत्री बस से शराब जब्तव्यवसायी अरुण साहू के खिलाफ केस दर्ज.5 गुम 26 में जब्त शराबप्रतिनिधि, गुमलारांची से लातेहार ले जायी जा रही शराब को उत्पाद विभाग ने सोमवार को गुमला में जब्त किया […]

रांची से लातेहार भेजी जा रही शराब जब्त अवैध रूप से शराब की हो रही थी सप्लाई गुमला पार्क के समीप मंत्री बस से शराब जब्तव्यवसायी अरुण साहू के खिलाफ केस दर्ज.5 गुम 26 में जब्त शराबप्रतिनिधि, गुमलारांची से लातेहार ले जायी जा रही शराब को उत्पाद विभाग ने सोमवार को गुमला में जब्त किया है. बिरसा मुंडा एग्रो पार्क के समीप मंत्री बस में चेकिंग के दौरान शराब मिला है. शराब को जब्त करते हुए व्यवसायी अरुण साहू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. लेकिन जब्त शराब को उत्पाद विभाग अपने साथ ले गयी है. रांची से कौन शराब लोड किया था. इसकी जांच चल रही है. ऐसे उत्पाद विभाग की प्रथम जांच में रांची के रिंकू खान का नाम आ रहा है, जो आइटीआइ बस पड़ाव से शराब को मंत्री बस में लातेहार जिला के महुआडांड़ भेजने के लिए लोड किया था. यह शराब जैरागी के कपड़ा व्यवसायी अरुण साहू के दुकान के पास देना था. उत्पाद अवर निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि बरामद शराब नॉट फॉर सेल है. शराब कहां से आ रहा था. इसकी जांच चल रही है. अरुण साहू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >