:4:::: देश को स्वच्छ बनाना सभी का कर्तव्य : डॉ राजकुमार 5 गुम 21 में मंच पर बैठे अतिथि5 गुम 22 में कार्यक्रम में छात्राएंप्रतिनिधि, गुमलानगर परिषद द्वारा सोमवार को जिला स्कूल में स्वच्छता के संबंध में जागरूकता सह श्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सोशल डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट डॉ राजकुमार ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता अभियान की शुरूआत की है. स्वच्छता ही बीमारी से बचाव का उपाय है. हम जिस प्रकार प्रत्येक दिन अपने घर व शरीर की सफाई करते हैं, उसी प्रकार अपने आसपास व मुहल्ले की सफाई करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. स्वच्छता से मनुष्य जीवन का अभिन्न अंग है. स्वच्छता से शरीर स्वस्थ व सुंदर रहता है. साथ ही मुहल्ले में सफाई सभ्य नागरिक का कर्तव्य है. डॉ राजकुमार ने बताया कि शहर के सभी विद्यालयो में सफाई के लिए कार्यक्रम व प्रतियोगिता होगी. सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए नगर पंचायत द्वारा कार्यक्रम किया जायेगा. शिक्षक रामानंद मिश्रा ने कहा कि नगर परिषद द्वारा समाज के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. वह सराहनीय है. आप सभी बच्चे अपने-अपने घर के आसपास लोगों को जानकारी देकर स्वच्छ रखने का प्रयास करे. सिर्फ एक व्यक्ति या एक विभाग के कार्य करने से देश व समाज स्वच्छ नहीं होगा. इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा. इससे पूर्व श्लोगन प्रतियोगिता में सिनगी दई उवि, जिला स्कूल, मॉडल स्कूल व केजीवी विद्यालय के वर्ग 6वीं से 9वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता निभायी. मौके पर कुमार विश्वजीत, संजय प्रजापति, प्रेमलता कुमारी, श्री नारायण पांडेय, पार्षद हेमलता देवी सहित चार विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
:4:::: देश को स्वच्छ बनाना सभी का कर्तव्य : डॉ राजकुमार
:4:::: देश को स्वच्छ बनाना सभी का कर्तव्य : डॉ राजकुमार 5 गुम 21 में मंच पर बैठे अतिथि5 गुम 22 में कार्यक्रम में छात्राएंप्रतिनिधि, गुमलानगर परिषद द्वारा सोमवार को जिला स्कूल में स्वच्छता के संबंध में जागरूकता सह श्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सोशल डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट डॉ राजकुमार ने कहा कि […]
