ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की

ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की लोहरदगा़ राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के अध्यक्ष गौतम उरांव ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर आइटीडीए अंतर्गत प्रोटोटाइप योजना फेज सात में स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा विभाग को धोखे में रख कर कार्य लेने के लिए प्रस्ताव दिये जाने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि […]

ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की लोहरदगा़ राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के अध्यक्ष गौतम उरांव ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर आइटीडीए अंतर्गत प्रोटोटाइप योजना फेज सात में स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा विभाग को धोखे में रख कर कार्य लेने के लिए प्रस्ताव दिये जाने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि प्रोटोटाइप फेज सात में मांगे गये प्रस्ताव में कई संस्थाओं ने आवेदन दिया़ जिसमें कुछ संस्थाओं का नाम काली सूची में दर्ज है तथा उनके विरूद्ध कार्रवाई चल रही है. वे अर्हता भी पूरी नहीं करते. श्री उरांव ने उपायुक्त से तीन संस्थाओं के प्रति कारवाई करते हुए सरकारी राशि के दुरूपयोग को रोकने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >