खेल हमें अनुशासन में रहने का संदेश देता है: अनुपमा

खेल हमें अनुशासन में रहने का संदेश देता है: अनुपमाफोटो- एलडीजीए-11 खिलाड़ियों के साथ अनुपमा भगत. भंडरा/ लोहरदगा़ भंडरा प्रखंड के जमगाई गांव में आदर्श क्लब के द्वारा पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच कुंदो बनाम झिको चट्टी के बीच खेला गया़ जिसमें कुंदो 3-2 से विजयी रहा. इस समापन समारोह की मुख्य अतिथि […]

खेल हमें अनुशासन में रहने का संदेश देता है: अनुपमाफोटो- एलडीजीए-11 खिलाड़ियों के साथ अनुपमा भगत. भंडरा/ लोहरदगा़ भंडरा प्रखंड के जमगाई गांव में आदर्श क्लब के द्वारा पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच कुंदो बनाम झिको चट्टी के बीच खेला गया़ जिसमें कुंदो 3-2 से विजयी रहा. इस समापन समारोह की मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत की पत्नी अनुपमा भगत मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में खेल के प्रति जागरूकता एवं छिपी प्रतिभाएं सामने आती है. खेल हमें अनुशासन में रहने एवं भाईचारगी का संदेश देता है. इस क्षेत्र के खिलाड़ी सीमित साधन में भी अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हैं. हम सबों को इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए. मौके पर दुर्गा भगत, धनेश्वरी उरांव, सीपी भगत, अभिनव सिद्वार्थ, मोहन उरांव, आलोक कुमार साहू, कुसुम लकड़ा, बुधदेव उरांव, रोहित लकड़ा, लालू उरांव, सोमनाथ उरांव सलिल सिंह, युगल उरांव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >