जिले के एथलिटों का बेहतर प्रदर्शन

जिले के एथलिटों का बेहतर प्रदर्शन 13वीं झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक चैंपियनशीप का आयोजनलोहरदगा़ 13वीं झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक चैंपियनशीप 26 एवं 27 सितंबर को आयोजित की गयी थी़ जिसमें जिले के एथलिटों ने बेहतर प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में ट्रिपल जंप में प्रदीप कुजूर द्वितीय, 2000 मीटर दौड़ में संदीप टोप्पो प्रथम एवं 800 मीटर […]

जिले के एथलिटों का बेहतर प्रदर्शन 13वीं झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक चैंपियनशीप का आयोजनलोहरदगा़ 13वीं झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक चैंपियनशीप 26 एवं 27 सितंबर को आयोजित की गयी थी़ जिसमें जिले के एथलिटों ने बेहतर प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में ट्रिपल जंप में प्रदीप कुजूर द्वितीय, 2000 मीटर दौड़ में संदीप टोप्पो प्रथम एवं 800 मीटर दौड़ में तीसरे स्थान पर रहे. 3000 मीटर दौड़ में संतोष राम प्रथम तथा 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पर रहे. 400 मीटर दौड़ में रवि दूसरे स्थान पर, 600 मीटर दौड़ में प्रियंका तीसरे स्थान पर रही. रजरप्पा में आयोजित एथलीट चैंपियनशीप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चार खिलाड़ियों रवि, प्रदीप, संतोष एवं संदीप को झारखंड टीम में शामिल किया गया. देवघर में आयोजित पूर्वी नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में चारों खिलाड़ी भाग लिये. जिसमें सिर्फ 3000 मीटर दौड़ में संतोष राम तीसरे स्थान पर रहे. खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर उन्हें जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है. बधाई देनेवालों में राज्यसभा सांसद सह अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू, संजय साहू, ए रशिद खान, अशोक यादव, निशिथ जायसवाल, साबिर खान, वकील खान, सजित कुमार लकड़ा, मदन मोहन पांडेय, किशोर कुमार वर्मा, वीके बालानिप्पा, कयुम खान, मनोज गोप, शकील अख्तर, सुनिल नायक, लाल मोहन केसरी, कमल शर्मा, जाहिद अहमद शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >