लीड :4:::: सड़क दुर्घटना में फ्लावर मील मालिक समेत दो मरे डीजल लेकर बाइक से जा रहे थे, अज्ञात गाड़ी ने धक्का मार दिया.3 गुम 8 में अस्पताल में लोगों की भीड़3 गुम 9 में मृतक के परिजन थाने में रोते हुएप्रतिनिधि, रायडीह(गुमला)रायडीह थाना क्षेत्र के काटू जामटोली के समीप शनिवार दोपहर को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में कांसीर जामटोली के शंकर सिंह व भुनेश्वर सिंह है. शंकर फ्लावर मील का मालिक है. अज्ञात गाड़ी के धक्का मार देने से घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार शंकर व भुनेश्वर डीजल खरीदने के लिए मांझाटोली पेट्रोल पंप आये हुए थे. डीजल लेने के बाद दोनों बाइक से वापस कांसीर जामटोली लौट रहे थे. तभी रायडीह व चैनपुर के मुख्य मार्ग पर लाटू गांव के समीप अज्ञात गाड़ी ने धक्का मार दिया. धक्का मारने के बाद गाड़ी चालक गाड़ी लेकर भाग गया. घटना के तुरंत बाद काफी संख्या में लोग जुटे. दोनों की स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल पहुंचाने की तैयारी चल ही रही थी कि दोनों की मौत हो गयी. हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों को रायडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं एक अन्य हादसे में कुकुरचेप्टा निवासी सरयु सिंह को अज्ञात टेलर ने धक्का मार दिया. उसे गुमला रेफर कर दिया गया. सरयु सब्जी बेचता था. वह साइकिल से पतराटोली से वापस आ रहा था. तभी हादसा हुआ.
लीड :4:::: सड़क दुर्घटना में फ्लावर मील मालिक समेत दो मरे
लीड :4:::: सड़क दुर्घटना में फ्लावर मील मालिक समेत दो मरे डीजल लेकर बाइक से जा रहे थे, अज्ञात गाड़ी ने धक्का मार दिया.3 गुम 8 में अस्पताल में लोगों की भीड़3 गुम 9 में मृतक के परिजन थाने में रोते हुएप्रतिनिधि, रायडीह(गुमला)रायडीह थाना क्षेत्र के काटू जामटोली के समीप शनिवार दोपहर को सड़क हादसे […]
