सरकारी वाहनों का हो रहा दुरुपयोग

सरकारी वाहनों का हो रहा दुरुपयोग बिना सूचना के अधिकारी रांची ले जाते हैं वाहनगुमला़ जिले में सरकारी वाहनों का दुरूपयोग हो रहा है. कई अधिकारी बिना वरीय अधिकारी के सूचना के सरकारी वाहन को रांची व अपने घर ले जाते हैं. अधिकारियों के नजदीक रहनेवाले कर्मचारी भी सरकारी वाहनों में घूमने का खूब मजा […]

सरकारी वाहनों का हो रहा दुरुपयोग बिना सूचना के अधिकारी रांची ले जाते हैं वाहनगुमला़ जिले में सरकारी वाहनों का दुरूपयोग हो रहा है. कई अधिकारी बिना वरीय अधिकारी के सूचना के सरकारी वाहन को रांची व अपने घर ले जाते हैं. अधिकारियों के नजदीक रहनेवाले कर्मचारी भी सरकारी वाहनों में घूमने का खूब मजा ले रहे हैं. गुमला से रांची 90 किमी दूर है. डेढ़ घंटे में आसानी से गुमला से रांची पहुंच जाते हैं. इस कारण कई अधिकारी शाम को काम खत्म करने के बाद रांची चले जाते हैं. इसके बाद दूसरे दिन सुबह गुमला आ जाते हैं. गुमला से रांची आने-जाने में सरकारी गाड़ी का यूज हो रहा है. सरकारी वाहन के इस उपयोग से सरकारी राशि का भी दुरूपयोग हो रहा है. एक अधिकारी ने इस संबंध में कहा कि सरकारी वाहन में जीपीआर सेट लगायी जाये. पीसीआर की तरह सरकारी वाहन का नियंत्रण कक्ष होना चाहिए. जहां से वाहनों के मूवमेंट का पता कर इसके दुरूपयोग को रोका जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >