हत्या के डर से रतिया ने गांव छोड़ा

डायन-बिसाही के आरोप में झालो की हो चुकी है हत्या गुमला : चैनपुर प्रखंड के तिलावल डाड़टोली गांव के वृद्ध रतिया उरांव डर से रांची में शरण लिये हुए है. बीते दिनों उसकी पत्नी झालो देवी की डायन-बिसाही में हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद गांव के कुछ लोग रतिया पर भी डायन-बिसाही का […]

डायन-बिसाही के आरोप में झालो की हो चुकी है हत्या
गुमला : चैनपुर प्रखंड के तिलावल डाड़टोली गांव के वृद्ध रतिया उरांव डर से रांची में शरण लिये हुए है. बीते दिनों उसकी पत्नी झालो देवी की डायन-बिसाही में हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद गांव के कुछ लोग रतिया पर भी डायन-बिसाही का आरोप लगा कर उसे मारने की योजना बनाये हुए हैं.
इसलिए रतिया ने गांव छोड़ कर रांची में शरण लिये हुए है. उसने बताया कि उसकी पत्नी की हत्या में गांव के ही सुनील बेक व लहसु उरांव था. पुलिस ने एक आरोपी लहसु को जेल भेज दिया.
लेकिन सुनील अभी भी फरार है. उसने यह भी बताया कि बुधवार की रात को गांव के कुछ लोगों ने बैठक की रतिया के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है. ग्रामीणों ने धमकाया है कि परिवार के सदस्य गांव छोड़ दे. नहीं तो जान से मार देंगे. रतिया ने गुमला पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >