माओवादियों के गढ़ में घुसी पुलिस, भागे नक्सली

बिलिंगबीरा व कु्रसकेला गांव में चला अभियान.तिलकमैन साहू व यतीन अपने दस्ते के साथ थे.प्रतिनिधि, पालकोटगुमला पुलिस ने भाकपा माओवादियों के खिलाफ बुधवार व गुरुवार को अभियान चलाया. पुलिस को सूचना मिली थी कि पालकोट के बिलिंगबीरा व सिमडेगा के क्रुसकेला इलाके में भाकपा माओवादी जमे हुए हैं. माओवादी कमांडर तिलकमैन साहू, यतीन के साथ […]

बिलिंगबीरा व कु्रसकेला गांव में चला अभियान.तिलकमैन साहू व यतीन अपने दस्ते के साथ थे.प्रतिनिधि, पालकोटगुमला पुलिस ने भाकपा माओवादियों के खिलाफ बुधवार व गुरुवार को अभियान चलाया. पुलिस को सूचना मिली थी कि पालकोट के बिलिंगबीरा व सिमडेगा के क्रुसकेला इलाके में भाकपा माओवादी जमे हुए हैं. माओवादी कमांडर तिलकमैन साहू, यतीन के साथ कई नक्सली कमांडर दस्ते के साथ ठहरे हुए हैं. इस सूचना पर पुलिस माओवादियों की मांद में घुस गयी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले माओवादियों ने अपने ठिकाना बदल लिया. बताया जा रहा है कि पुलिस माओवादियों के ठिकाने से महज दो से ढाई सौ फीट की दूरी पर थे. ऐसे पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. जानकारी के अनुसार इस इलाके में बीते कई दिनों से माओवादी जमे हुए थे. सूचना मिल रही है कि छत्तीसगढ़ राज्य के भी कुछ नक्सली आये थे. बरसात को देखते हुए ये लोग एक स्कूल में शरण लिये हुए थे. जहां कई दिनों से इनका खाना-पीना स्कूल में ही सुबह-शाम चल रहा था. तभी गुमला एसपी भीमसेन टुटी को सूचना मिली कि बिलिंगबीरा इलाके में माओवादी जमे हुए हैं. इसके बाद तुरंत ऑपरेशन लांच किया गया और पुलिस टीम गांव में घुस गयी. बारिश होने के कारण पुलिस को ऑपरेशन चलाने में दिक्कत हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >