1500 विद्यार्थियों ने लिया नया संकल्प, कार्तिक उरांव कॉलेज में हुआ दीक्षारंभ समारोह

गुमला के कार्तिक उरांव महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह का आयोजन हुआ. प्राचार्या डॉ. सीमा ने छात्रों को अनुशासन और निरंतर प्रयास से सफलता पाने के लिए प्रेरित किया.

गुमलाः कार्तिक उरांव महाविद्यालय, गुमला में स्नातक सत्र 2026-30 तथा स्नातकोत्तर और बीएड सत्र 2025-27 के नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह-2026 का आयोजन किया गया. समारोह में करीब 1500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा नवागंतुक विद्यार्थियों को तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत करने के साथ हुई.

इसके बाद प्राचार्या डॉ सीमा एवं महाविद्यालय के शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों और शिक्षकों का परिचय कराया गया. विभागाध्यक्षों ने विद्यार्थियों को संबंधित विषयों, महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और उच्च शिक्षा की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी.

ये भी पढ़ें- Ranchi में तीन बड़े फ्लाइओवर का टेंडर फाइनल, अक्तूबर से शुरू होगा निर्माण

नियमित अध्ययन और अनुशासन पर जोर

प्राचार्या डॉ सीमा ने नव नामांकित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सफलता निरंतर प्रयास से मिलती है. विद्यार्थियों को असफलताओं से सीख लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए.

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना या रोजगार पाना नहीं है, बल्कि ज्ञान, विवेक, चरित्र और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना भी है. उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने, शिक्षकों का सम्मान करने और सहपाठियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने की अपील की.

शिक्षकों और कर्मचारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ जी भवानी कुमार रजक एवं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अजीत हंसदा ने किया. समारोह में महाविद्यालय के सभी विभागों के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मियों के अलावा बीएड विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- करोड़ों के खर्च पर ऑडिट में मिली गड़बड़ियां, NPU VC के अधिकार पर अगले आदेश तक रोक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >