शराब के लिए मां को मार डाला

गुमला : गुमला में शराबी बेटे राजेश साहू ने अपनी मां सहोदरा देवी (55 वर्ष) की रविवार की रात को टांगी से काटकर हत्या कर दी. राजेश ने मां से शराब पीने के लिए पैसा मांगा था. उसने जब पैसे देने से इनकार किया तो उसने मां की हत्या कर दी. घटना के वक्त घर […]

गुमला : गुमला में शराबी बेटे राजेश साहू ने अपनी मां सहोदरा देवी (55 वर्ष) की रविवार की रात को टांगी से काटकर हत्या कर दी. राजेश ने मां से शराब पीने के लिए पैसा मांगा था. उसने जब पैसे देने से इनकार किया तो उसने मां की हत्या कर दी. घटना के वक्त घर पर सिर्फ वही दोनों थे. सोमवार की सुबह सहोदरा देवी की हत्या की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आरोपी राजेश को खंभे में बांध कर पीटा. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया और गिरफ्तार कर लिया.

मृतका के भतीजा पदमा साहू ने गुमला थाना में राजेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है. पदमा ने कहा कि सोमवार की सुबह जब गांव के लोगों को पता चला कि राजेश ने अपनी मां की हत्या कर दी है, तो लोग उसकी तलाश करने लगे. ग्रामीणों को देख राजेश भागने लगा. ग्रामीणों ने उसे पकड़ा और जम कर पिटाई की.

पत्नी बच्चों के साथ बनारस चली गयी : ग्रामीणों ने बताया कि राजेश साहू के चार बच्चे हैं. वह अक्सर नशे में पत्नी और मां से लड़ाई करता था. दो साल पहले उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर बनारस मजदूरी करने चली गयी. इधर, गांव में राजेश अपनी मां सहोदरा देवी के साथ रहता था. खेती और सहोदरा देवी की वृद्धापेंशन से दोनों का जीविका चलता था. राजेश कोई काम नहीं करता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >