गुमला : घाघरा में फादर एडवर्ड टोप्पो को अपराधियों ने गोली मारी, घायल

गुमला : घाघरा के नवडीहा स्थित संत युद्ध हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर एडवर्ड टोप्पो को रविवार रात नौ बजे अपराधियों ने गोली मार दी. गोली जांघ में लगी है. घाघरा अस्पताल में इलाज के बाद गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि चार अपराधी स्कूल कैंपस स्थित फादर के […]

गुमला : घाघरा के नवडीहा स्थित संत युद्ध हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर एडवर्ड टोप्पो को रविवार रात नौ बजे अपराधियों ने गोली मार दी. गोली जांघ में लगी है. घाघरा अस्पताल में इलाज के बाद गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि चार अपराधी स्कूल कैंपस स्थित फादर के आवास के समीप पहुंचे. दीवार फांद कर अंदर घुस गये. उस समय फादर बरामदे में कुर्सी में बैठे हुए रहे. अपराधी आये और फादर को पिस्तौल के बल पर पेड़ के पास ले गये.
इसके बाद गोली मार कर भाग गये. फादर ने कहा कि अपराधी लोग लेवी की मांग करने आये थे. जब लेवी देने से इंकार किया, तो गोली मारकर भाग गये. अपराधियों से झड़प के कारण छाती की जगह गोली पैर में लगी. गोली की आवाज सुन कर हॉस्टल के छात्र दौड़ कर आये. तब तक अपराधी भाग चुके थे. छात्रों ने ही फादर को अस्पताल पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >