जुटान कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा : स्पीकर

गुमला : अभाविप के तत्वावधान में आयोजित दो दिनी प्रांत जनजातीय छात्र-छात्रा जुटान में झारखंड में राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने, छात्रवृत्ति में वृद्धि एवं नेट व पीएचडी इंजीनियरिंग द्वारा चयनित विद्यर्थियों के लिए छात्रवृत्ति का प्रावधान करने, प्राथमिक शिक्षा में मातृ एवं क्षेत्रीय भाषा को सम्मिलित करने, पूरे प्रदेश में सभी मूलभूत सुविधाओं […]

गुमला : अभाविप के तत्वावधान में आयोजित दो दिनी प्रांत जनजातीय छात्र-छात्रा जुटान में झारखंड में राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने, छात्रवृत्ति में वृद्धि एवं नेट व पीएचडी इंजीनियरिंग द्वारा चयनित विद्यर्थियों के लिए छात्रवृत्ति का प्रावधान करने, प्राथमिक शिक्षा में मातृ एवं क्षेत्रीय भाषा को सम्मिलित करने, पूरे प्रदेश में सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ जनजातीय छात्रावासों का निर्माण कराने और जड़ी-बुटियों की महत्ता समझते हुए उसका उपयोग करने का प्रस्ताव पारित किया गया.

मौके पर झारखंड विधानसभा के स्पीकर डॉक्टर दिनेश उरांव ने परिषद द्वारा आयोजित आदिवासी जुटान कार्यक्रम को सराहनीय बताया. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनजातीय छात्र-छात्राओं के संपूर्ण विकास में मील का पत्थर साबित होगा. इस प्रकार के कार्यक्रम पूरे प्रदेश में होना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >