गुमला : अभाविप (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के बैनर तले राज्य भर से गुमला की धरती पर जुटे युवक-युवतियों ने शनिवार को शाम में गुमला शहर में शोभायात्रा निकाली. अभाविप के बैनर तले गुमला के बख्तर साय मुंडल सिंह स्मृति भवन इंडोर स्टेडियम में दो दिनी प्रांत जनजातीय छात्र-छात्रा जुटान समारोह का आयोजन किया गया है. समारोह में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से पांच हजार से भी ज्यादा जनजातीय युवाओं का जुटान हुआ है. दिन भर के कार्यक्रम के बाद युवाओं ने गुमला शहर में शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा के दौरान गुमला शहर की धरती भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष से गुंजायमान रहा. शोभायात्रा के बाद स्मृति भवन में संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें युवक-युवतियों ने विभिन्न प्रकार के देशभक्ति से संबंधित नृत्य, गीत प्रस्तुत किया.
भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष से गुंजायमान रहा गुमला
गुमला : अभाविप (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के बैनर तले राज्य भर से गुमला की धरती पर जुटे युवक-युवतियों ने शनिवार को शाम में गुमला शहर में शोभायात्रा निकाली. अभाविप के बैनर तले गुमला के बख्तर साय मुंडल सिंह स्मृति भवन इंडोर स्टेडियम में दो दिनी प्रांत जनजातीय छात्र-छात्रा जुटान समारोह का आयोजन किया गया […]

युवतियों की सख्या 70 प्रतिशत रही
गुमला ; अभाविप द्वारा बख्तर साय मुंडल सिंह भवन में आयोजित समारोह जनजातीय छात्र जुटान में युवतियों की 70 प्रतिशत उपस्थिति ने समारोह को और अधिक प्रभावशाली बना दिया. समारोह में पुरुषों से अधिक महिलाएं नजर आयी. महिलाओं की अधिक संख्या देख कर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व अभाविप के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री केएन रघुनंदन ने इस बात कि प्रशंसा की. अन्य अतिथियों ने युवतियों के अनुशासन की सराहना करते हुए उनकी समारोह में रुचि देख कर काफी खुश नजर आये.
कार्यक्रम में एंबुलेंस की व्यस्था
गुमला : अभाविप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल टीम की व्यवस्था चुस्त नजर आयी. पूरे कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल के डॉक्टर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे. एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी थी.
चलंत शौचालय, फिर भी फैलायी गंदगी
गुमला : गुमला में शनिवार को दो बड़े कार्यक्रम हुए. इसके लिए रांची नगर निगम से चलंत शौचालय व यूरिनल की व्यवस्था की गयी थी. इसके बावजूद गंदगी फैलायी गयी. यहां तक कि खुद पुलिसकर्मी यूरिनल का उपयोग न कर चलंत शौचालय के समीप दीवार के पास लघुशंका करते देखे गये.