गुमला : टेंपो पलटी, दिव्यांग किशोरी की मौत, छह घायल

गुमला : घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी पीठवर टोली के समीप टेंपो पलटने से बलातू मनुदाग निवासी दिव्यांग किशोरी लक्ष्मी कुमारी की मौत हो गयी. वह रविवार को टेंपो से घाघरा प्रखंड के चपका गांव जाने के लिए निकली थी. चपका गांव में उसकी बहन रहती है. रास्ते में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गयी. इसमें […]

गुमला : घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी पीठवर टोली के समीप टेंपो पलटने से बलातू मनुदाग निवासी दिव्यांग किशोरी लक्ष्मी कुमारी की मौत हो गयी. वह रविवार को टेंपो से घाघरा प्रखंड के चपका गांव जाने के लिए निकली थी.

चपका गांव में उसकी बहन रहती है. रास्ते में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गयी. इसमें दब कर लक्ष्मी की मौत हो गयी, वहीं छह लोग घायल हो गये. घायलों में विकास भारती बिशुनपुर की ट्रेनर खुशबू कुमारी, ओरया ग्राम के जागा उरांव, लिटंगू उरांव, जीतू उरांव, सेवती देवी व सुको देवी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >