बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हुई

सिसई : सिसई के एनएच 23 नागफेनी गांव के पास बोलेरो गाड़ी नंबर जेएच 01 बीसी 6686 ने एक बिजली पोल को टक्कर मार कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बोलेरो गुमला से सिसई आ रही थी. इसी बीच नागफेनी गांव के पास सिसई से गुमला जा रही पिकअप गाड़ी ने बोलेरो की ओर सटाते हुए निकल […]

सिसई : सिसई के एनएच 23 नागफेनी गांव के पास बोलेरो गाड़ी नंबर जेएच 01 बीसी 6686 ने एक बिजली पोल को टक्कर मार कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बोलेरो गुमला से सिसई आ रही थी. इसी बीच नागफेनी गांव के पास सिसई से गुमला जा रही पिकअप गाड़ी ने बोलेरो की ओर सटाते हुए निकल गयी. पिकअप को बचाने के चक्कर में बोलेरो के चालक आनंद उरांव ने गाड़ी को साइड कर निकालने का प्रयास किया. लेकिन वो बिजली के पोल से टकरा गया और पोल गाड़ी पर गिर गया. जिससे गाड़ी मालिक बलराम साहू को हल्की चोटें आयी है, जबकि बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >