सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के गुलजार गली स्थित होटल अपर्णा पैलेस में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सह पदेन अध्यक्ष संजीव कुमार उपस्थित थे.
कार्यक्रम में उपस्थित एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा. जब कभी भी किसी चीज की जरूरत हो तो उनसे संपर्क करें वह हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है.जरूरत है सिर्फ उन्हें निखारने की. एसोसिएशन को मजबूत बनायें और यहां के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम करें.
एसपी ने कहा कि जिस प्रकार हॉकी के क्षेत्र में सिमडेगा जिला अग्रणी है उसी प्रकार क्रिकेट के क्षेत्र में भी जिले को अग्रणी बनाने का काम करें. इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव विजय पुरी, अधिवक्ता शमीम अख्तर,जिला पेंशनर समाज के अध्यक्ष इग्नेस तिर्की, नील जस्टीन बेक आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. बैठक में अधिवक्ता युसूफ खान, अधिवक्ता बसंत प्रसाद, अधिवक्ता सगीर अहमद, तौकीर उसमानी, शशि भूषण,संतोष सिंह, मनोज कुमार,राम कैलाश राम, मो ग्यास,सुनील सहाय, जवाहर चौधरी,तुस्सु के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
