कोडरमा: सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ कोलेश्वर नाथ मंदिर, भजन-जागरण में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

नवलशाही थाना क्षेत्र के कटरिया टांड़ स्थित कोलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में सावन की अंतिम सोमवारी की रात एक भव्य भजन एवं जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे.

मरकच्चो से मुन्ना सिंह की रिपोर्ट

मरकच्चो: नवलशाही थाना क्षेत्र के खरखार पंचायत अंतर्गत कटरिया टांड़ स्थित कोलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में सावन की अंतिम सोमवारी की रात भव्य भजन एवं जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे.

कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ. इसके बाद अनील म्यूजिकल ग्रुप नवलशाही के कलाकारों और भजन गायकों सलोनी, काजल एवं प्रदीप ने भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी. कलाकारों की प्रस्तुति से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया.

देर रात तक चले जागरण कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे और भगवान शिव के जयकारे लगाते रहे. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

मौके पर महावीर यादव, बिरजू शर्मा, छोटेलाल ठाकुर, मो. मुमताज, बबलू राणा, मुन्ना राणा, रामधनी यादव, पिंटू गुप्ता, महावीर भोक्ता, विजय शर्मा, उमेश राणा, सुरेश दयाल, बालेश्वर यादव, राजू यादव, सिकंदर यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >