प्रखंड के लौहंडिया दुर्गा मंदिर, श्रीपुर बाजार दुर्गा मंदिर एवं लीलातरी 2 दुर्गा मंदिर में सोमवार को मां के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी. लौहंडिया बाजार दुर्गा मंदिर के पंडित पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि मां का पंचम दिव्य स्वरूप अत्यंत सौम्य और शांत है. उनका रंग उज्जवल है और इसे असीम ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इस स्वरूप में मां के चार भुजा होते हैं. दो हाथों में मां कमल का फूल धारण करती हैं, एक हाथ से भगवान स्कंद को गोद में लिए रहती हैं और चतुर्थ हाथ भक्तों को आशीर्वाद देने की मुद्रा में होता है. मां स्कंदमाता को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है और कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं. पंचम स्वरूप की पूजा अर्चना करने से भक्तों का हर संकट दूर होता है और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
बोआरीजोर में पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा सम्पन्न
लौहंडिया, श्रीपुर बाजार और लीलातरी 2 दुर्गा मंदिरों में विधि विधान से हुई पूजा अर्चना
