बेजन पहाड़ी पर एटक यूनियन के नेताओं ने मनाया नववर्ष का जश्न

मजदूरों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं, नेताओं ने गिले-शिकवे भूलकर मनाया पिकनिक

ललमटिया के बेजन स्थान की पहाड़ी पर एटक यूनियन के नेताओं ने नववर्ष का उल्लासपूर्वक स्वागत किया. यूनियन के सचिव रामजी साह ने परियोजना और अन्य स्थानों पर कार्यरत मजदूरों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर यूनियन के सभी नेताओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर नववर्ष की बधाई दी और पिकनिक का आनंद उठाया. उन्होंने कहा कि नववर्ष का यह अवसर सभी को एक साथ मिलकर खुशियां बांटने और पुराने गिले-शिकवे भूलकर आने वाले वर्ष का स्वागत करने का संदेश देता है. इस मौके पर राम सुंदर महतो, राधा प्रसाद साह, शिबू महतो, निहारिका कुमारी, मंजू देवी, अकालमुनि देवी, सुमित्रा देवी, नीलू पंडित सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >