महिला कांग्रेस ने चलाया नारी स्वास्थ्य संकल्प अभियान

सेनेटरी नैपकिन वितरण कर महिलाओं को किया गया जागरूक

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आरती देवी के नेतृत्व में पोड़ैयाहाट में जयंती समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के निर्देशानुसार शहरी और पंचायत दोनों क्षेत्रों में मनाया गया. इस अवसर पर नारी स्वास्थ्य संकल्प–प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के तहत पोड़ैयाहाट पंचायत की महिलाओं के बीच निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया. जिला अध्यक्ष आरती देवी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर गरीब महिला और बच्ची तक सेनेटरी नैपकिन की पहुंच सुनिश्चित की जाये. यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा की रक्षा का माध्यम है. उन्होंने महिला कांग्रेस का संकल्प दोहराते हुए कहा कि नारी स्वास्थ्य, नारी सम्मान-यही है महिला कांग्रेस का अभियान. कार्यक्रम में पूजा देवी, ममता देवी, अंजू देवी, शोभा कुमारी, सोनी कुमारी, सहित मनीषा देवी, ललिता देवी, रेणु देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं. ग्रामीण महिलाओं ने इस पहल को सकारात्मक बदलाव की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >