पथरगामा के महुवासोल स्कूल के सामने बदहाल सड़क, जलजमाव से परेशानी

पथरगामा के महुवासोल स्कूल के पास सड़क पर गड्ढे और जलजमाव से ग्रामीण परेशान. बच्चों और शिक्षकों को हो रही है दिक्कत. कब होगा निर्माण?

प्रतिनिधि, पथरगामा: प्रखंड के माल निस्तारा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुवासोल के सामने सड़क की स्थिति लंबे समय से बदहाल है. सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है, जिसमें बारिश का पानी जमा रहने के साथ कीचड़ भी पसरा रहता है. नाले की व्यवस्था नहीं होने के कारण आसपास के घरों से निकलने वाला दूषित पानी भी सड़क पर ही बहता है.

ग्रामीणों के अनुसार, महुवासोल स्कूल के पहले और बाद की सड़क का निर्माण करीब एक वर्ष पूर्व हो चुका है, लेकिन विद्यालय के सामने का हिस्सा अब तक नहीं बनाया गया है. इससे स्कूली बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बारिश में और बिगड़ जाती है स्थिति

स्कूल के सामने सड़क की बदहाली के कारण बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है. जलजमाव और कीचड़ के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है. रात के समय अंधेरा रहने पर लोगों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है. ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण बाइक और साइकिल सवार अक्सर दुर्घटना का शिकार होते हैं.

सड़क के आसपास आदिवासी समुदाय के करीब 60 घर हैं. स्थानीय ग्रामीण राजकिशोर हेंब्रम, मीरूलाल किस्कू, रावण मरांडी, प्रेमलाल मरांडी, ओनत सोरेन, दिलीप सोरेन, अनिल मरांडी, सुरेंद्र मुर्मू, सितंबर मरांडी और सनातन हेंब्रम समेत अन्य ने बताया कि गांव में सड़क का निर्माण हुआ, लेकिन स्कूल के सामने के हिस्से को छोड़ दिया गया.

सड़क के साथ नाला निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जलजमाव की समस्या का एक प्रमुख कारण नाले का अभाव है. घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे सड़क लगातार खराब होती जा रही है. ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से स्कूल के सामने सड़क का निर्माण कराने के साथ नाला बनवाने की मांग की है.

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और नाला बनने से स्कूली बच्चों, शिक्षकों तथा आसपास रहने वाले लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी. साथ ही जलजमाव और दुर्घटना की समस्या से भी राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nirabh kishor

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >