गोड्डा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान

चपरासी मुहल्ला समेत कई इलाकों में तिरंगा वितरण

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को चपरासी मुहल्ला सहित कई इलाकों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वितरण किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष शिवराम जायसवाल ने की. इस अवसर पर सक्रिय कार्यकर्ता सुजीत दुबे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना की वीरता को सम्मान देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह अभियान देशभक्ति की भावना को प्रबल करता है और राष्ट्रध्वज के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करता है. सुजीत दुबे ने आगे कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान और सम्मान की पहचान है, इसलिए यह आवश्यक है कि हर घर पर तिरंगा फहराया जाये. इस कार्यक्रम में विनोद मंडल, विष्णु साह, बृजेश मंडल, चंदन यादव, अमरनाथ शर्मा, दिलीप साह लड्डू, किशोर पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >