फुदकी गांव में भीषण आग, बेटी की आज होने वाली शादी संकट में

आदिवासी परिवार की शादी की तैयारियां हुईं राख, प्रशासन से सहायता की अपील

गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड अंतर्गत फुदकी गांव में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लगी, जिसने एक आदिवासी परिवार की सारी उम्मीदें जलाकर राख कर दीं. आग में परिवार का घर, सारा सामान और शादी की तैयारियां नष्ट हो गयीं. पीड़िता मंजू टुडू के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि परिवार को संभलने का मौका भी नहीं मिला. घटना में उनके 5 बकरियां और मेमने जिंदा जल गये. घर में रखी 5 साइकिलें पूरी तरह लोहे के ढांचे में तब्दील हो गयीं. सारा अनाज और पहनने के कपड़े भी नष्ट हो गये. सबसे दुखद पहलू यह है कि 23 अप्रैल को होने वाली बेटी की शादी की तैयारियां पूरी तरह जलकर राख हो गयीं. पीड़ित परिवार और ग्रामीण जिला प्रशासन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अविलंब मुआवजे और सहायता की अपील कर रहे हैं. ग्रामीण हिमांशु ने कहा कि सब कुछ खत्म हो गया. बेटी की विदाई की तैयारी कर रहे थे, अब उसके भविष्य और सिर ढकने की छत की चिंता सता रही है. सरकार से हमारी विनती है कि इस गरीब परिवार की सुध लें. घटना के बाद अंचल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. सीओ के अनुसार, जांच प्रतिवेदन आने के बाद पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >