मेहरमा के वाजितपुर में विवाहिता ने फंदे से झुलकर दी जान

तीन दिन में खुदकुशी की तीसरी घटना

प्रतिनिधि, गोड्डा मेहरमा के वाजितपुर गांव में विवाहिता ने प्रेम प्रसंग के एक मामले में फंदे से झूल कर जान दे दी. विवाहिता का नाम काजल कुमारी बताया गया है. घटना सोमवार देर शाम की बतायी जाती है. पुलिस को जानकारी मिलने के बाद शव को बरामद कर सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. हालांकि विवाहिता ने अपने घर में ही खुदकुशी कर ली है. मामले को लेकर बताया जाता है कि विवाहिता प्रेम प्रसंग में थी. परिजनों द्वारा पुलिस को जानकारी दिया गया कि संभवत: प्रेम प्रसंग के मामले में ही युवती फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली. हालांकि पहले पुलिस को कुछ नहीं बताया गया था. बाद में परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है. मामले को लेकर मेहरमा थाना में आत्महत्या के लिए उकसावे के लिए आरोपी प्रेमी पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी. मेहरमा थाना प्रभारी नीतीश कुमार के द्वारा केस दर्ज होने की पुष्टि की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >