महागामा में श्राद्ध कर्म के दौरान युवक की संदिग्ध मौत

गमछे से झूलता मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

महागामा थाना क्षेत्र के समरी गांव में श्राद्ध कर्म में नाना-ससुराल आये 25 वर्षीय मिथिलेश यादव (सनोखर थाना क्षेत्र, धुआवै नया टोला, भागलपुर) का शव संदेहास्पद स्थिति में गमछे से झूलता हुआ बरामद किया गया. मृतक की पत्नी चांदनी देवी ने बताया कि उनका विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था और छह दिन पहले वे समरी में श्राद्ध कर्म में शामिल होने आये थे. घटना के कुछ देर पहले मिथिलेश शराब पीकर घर लौटे और चांदनी को पानी लाने के लिए भेजा. इस दौरान उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर गमछा का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. दरवाजा खटखटाने पर भी खुला नहीं, तो ससुराल वालों ने धक्का देकर दरवाजा खोला और शव झूलता पाया. गंभीर स्थिति में मिथिलेश को गोड्डा सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृतक के पिता अनूप लाल यादव ने ससुराल पक्ष पर समय पर सूचना न देने और पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलने पर महागामा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पिता द्वारा ससुराल पक्ष के खिलाफ आवेदन भी दिया गया है. पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं की जांच शुरू कर दी है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर जुट गये. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >