सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर खास व्यवस्था की अपील

थाना प्रभारी ने डीजे और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध का दिया निर्देश

पथरगामा प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुधवार को बसंतराय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रामदेव कुमार वर्मा ने की. बैठक में जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. थाना प्रभारी ने कहा कि सरस्वती पूजा आस्था और संस्कृति का पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान डीजे बजाने और किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ या आपत्तिजनक गीत बजाने की अनुमति नहीं होगी. प्रशासन की ओर से सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, बिजली तारों की सुरक्षित व्यवस्था, अग्निशामक उपकरणों की उपलब्धता और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने की अपील की गयी. साथ ही अफवाह फैलाने वालों और शांति भंग करने का प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी ने कहा कि पूजा स्थल या विसर्जन के दौरान किसी पर जबरदस्ती रंग-अबीर फेंकने की अनुमति नहीं होगी. ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन देते हुए सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया. बैठक में जिप सदस्य एहतेशामूल हक, मुखिया महफूज आलम, मुखिया प्रतिनिधि सगीर उद्दीन, मुखिया प्रतिनिधि आदिल फारूकी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो अजीमुद्दीन, प्रमोद झा, प्रमोद यादव, बरुण यादव, भारत पंडित, सुल्तान अहमद, नसीम भसानी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >