डॉ. विवेक कुमार सिन्हा बने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

नये प्रभारी ने अस्पताल कर्मियों से की परिचय बैठक

ठाकुरगंगटी प्रखंड के हरिदेवी रेफरल अस्पताल में नये चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार सिन्हा ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में अपना योगदान दिया है. इससे पहले, डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा का सीएस के पद पर नियुक्ति होने के बाद से अस्पताल में प्रभारी पद रिक्त था. डॉ. विवेक कुमार सिन्हा ने कहा कि अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी. उन्होंने अस्पताल कर्मियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक के दौरान सेवानिवृत्त प्रधान सहायक विनय कुमार सिन्हा, लिपिक सुधीर कुमार मुर्मू, राजीव कुमार महतो, धर्मराज, जितेंद्र कुमार महतो सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >