गोड्डा में दिन में भी जल रही हाई मास्ट लाइटें, बिजली की हो रही बर्बादी

सदर अस्पताल के समीप हाई मास्ट लाइटें सूरज की रोशनी में देखी गयी जलती

जहां सरकार ऊर्जा संरक्षण को लेकर बड़े-बड़े अभियान चला रही है, वहीं स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण गोड्डा शहर में दिन के उजाले में भी हाई मास्ट लाइटें जलती हुई दिखाई दे रही हैं. विशेषकर सदर अस्पताल के समीप उत्क्रमित उच्च विद्यालय असनबनी कन्या उर्दू परिसर में लगी लाइटें कई दिनों से पूरी क्षमता के साथ जल रही हैं. सूरज की तेज रोशनी के बावजूद लाइटें जलने से न केवल बिजली की भारी बर्बादी हो रही है, बल्कि नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय मुहल्लेवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार इस संबंध में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि रात में कई गलियों में अंधेरा रहता है, जबकि यहां दिन में भी लाइटें जल रही हैं. यह सीधे तौर पर सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को दर्शाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >