सलगाटांड पहाड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित

पूर्व प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, क्षेत्र को पर्यटन स्थल बनाने की उठायी मांग

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पोड़ैयाहाट प्रखंड के सलगाटांड पहाड़ पर विधानसभा स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ सरैयाहाट क्षेत्र से आए पार्टी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. इस अवसर पर देवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद निशिकांत दुबे ने इस क्षेत्र के विकास के लिए एक मजबूत और दूरदर्शी आधार तैयार किया है. ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल किसी भी परिस्थिति में गिरने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा है, जिसके साथ कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुड़े हुए हैं. देवेंद्र सिंह ने सरकार से सलगाटांड पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. कार्यक्रम के दौरान गजाधर सिंह, जगदीश राय, संतोष भगत, जनार्धन सिंह, सुभाष यादव, आशीष यादव, अमरकांत साह, मिथिलेश झा, अमित झा, संजीव पंडित, इंद्रदेव सिंह, राहुल ठाकुर, श्रवण कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. समारोह के माध्यम से आपसी संवाद, संगठनात्मक मजबूती और एकजुटता का संदेश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >