पोड़ैयाहाट में 70 वर्षीय वृद्ध गुम, पुलिस कर रही तलाश

परिजनों ने थाने को दी सूचना

पोड़ैयाहाट निवासी 70 वर्षीय बासुदेव प्रसाद साह बीते 16 जनवरी सुबह अपने घर से लापता हो गये. उनकी गुमशुदगी की सूचना उनके पुत्र विकास कुमार साह ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर दी. आवेदन में बताया गया कि पिता सुबह लगभग 8 बजे घर से निकले थे और तब से उनका कोई पता नहीं चल सका. परिवार और रिश्तेदारों ने आसपास के क्षेत्र में लगातार खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि विकास कुमार साह के आवेदन पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस संबंधित खोजबीन और आवश्यक कार्रवाई कर रही है. उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को वृद्ध का पता चले तो तुरंत थाना को सूचित करें. परिवारजन ने बताया कि बासुदेव प्रसाद साह की उम्र अधिक होने के कारण उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है. पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर उनकी खोज में लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >