गोड्डा में द्वितीय विशेष मध्यस्थता शिविर में मामलों का हुआ त्वरित निपटारा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पक्षकारों को समझौते का दिया सुनहरा अवसर

नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस वर्ष 31 मार्च 2026 तक द्वितीय विशेष मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस शिविर का उद्देश्य सुलह के माध्यम से लंबित मामलों का त्वरित निपटान करना है. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं पीडीजे रमेश कुमार ने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पिछले वर्ष के विशेष मध्यस्थता शिविर में 135 मामलों का निष्पादन किया गया था. इस वर्ष भी शिविर द्वितीय चल रहा है और इसमें परिवार न्यायालय, घरेलू हिंसा, दुर्घटना दावा वाद, चेक बाउंस, समझौता योग्य अपराधिक मामले, ऋण वसूली और भूमि अधिग्रहण जैसे अन्य दिवानी मामलों का निष्पादन किया जा रहा है. चेयरमैन रमेश कुमार ने कहा कि संबंधित पक्षकार अपने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए शिविर का लाभ उठाकर सुलह और समझौता करें. उन्होंने सभी को अपने-अपने मामलों में सक्रिय रूप से भाग लेने और विवाद समाधान के लिए मध्यस्थता का अवसर प्राप्त करने का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >