मंत्री : छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को सौंपा मांग-पत्र

प्रतिनिधिमंडल ने महागामा विधानसभा व नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल की स्थायी व्यवस्था, खराब हैंडपंपों व जलमीनारों की मरम्मत की मांगें रखी.

महागामा. महागामा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस छात्र नेता सुमित कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को मांग-पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने महागामा विधानसभा व नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल की स्थायी व्यवस्था, खराब हैंडपंपों व जलमीनारों की मरम्मत की मांग रखी. राजेंद्र स्टेडियम ऊर्जानगर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए लैंडिंग मेट उपलब्ध कराने, जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन व प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की मांग भी की गयी. स्कूल-कॉलेजों के आसपास नशा सामग्री की बिक्री पर रोक की मांग उठी. मंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >