नारायणपुर गांव में जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने खुद संभाली व्यवस्था

सड़क किनारे नाला निर्माण कर आवागमन की समस्या से पायी राहत

हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव में सड़क पर गंदे पानी का जमाव होने से ग्रामीणों का आवागमन लंबे समय से प्रभावित हो रहा था. सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. साथ ही गंदगी और दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ था. ग्रामीणों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को अवगत कराया, लेकिन बार-बार आग्रह के बावजूद किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त थी.

ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से किया नाला निर्माण

अंततः मजबूर होकर रविवार को ग्रामीणों ने स्वयं पहल करने का निर्णय लिया. आपसी सहयोग से चंदा इकट्ठा कर ग्रामीण सड़क किनारे नाला निर्माण कार्य में जुट गये. ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से जलजमाव की समस्या के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, इसलिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की बुनियादी समस्याओं पर समय रहते ध्यान दिया जाये, ताकि ग्रामीणों को अपनी जान-माल और स्वास्थ्य की चिंता करते हुए स्वयं व्यवस्था संभालने के लिए मजबूर न होना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >