22 से 30 जनवरी तक आयोजित होगी श्री राम कथा

महागामा में ऊर्जा नगर मेला मैदान में बहेगा भक्तिरस, तैयारी पूरी

ऊर्जा नगर मेला मैदान में 22 से 30 जनवरी तक आयोजित होने वाले श्रीराम कथा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इस संबंध में आयोजकों रंजीत गुप्ता, प्रदीप पोद्दार और राजेंद्र चौबे ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के पुनः प्रतिष्ठापन की तृतीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर जन कल्याण सेवा समिति, ऊर्जा नगर महागामा के तत्वावधान में यह भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है. आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना और सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है. राम कथा आयोजन के लिए मेला मैदान में दस हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था हेतु भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. इसके साथ ही आकर्षक तोरण द्वार भी स्थापित किये गये हैं. कथा के प्रथम दिन भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी. इस शोभायात्रा में 1001 कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगी. शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी. श्री राम कथा का वाचन पूज्या साध्वी डॉ. विशेश्वरी देवी जी द्वारा किया जाएगा. उनके प्रवचनों को सुनने के लिए क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >