आमजनों को कानूनी अधिकार और सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

ठाकुरगंगटी में मेगा कानूनी सशक्तिकरण शिविर का सफल आयोजन

ठाकुरगंगटी प्रखंड के सभागार कक्ष में मेगा कानूनी सशक्तिकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला न्यायाधीश खालिद रशीद अली अहमद, प्रखंड प्रभारी प्रमुख कुंदन कुमार महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल, अंचलाधिकारी मदन मोहली और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर सभी अतिथियों का बुके एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में अतिथियों ने आमजन को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण किया गया, जहां आम लोगों को योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गयी. लाभुकों के बीच डेमो चेक, स्वीकृति पत्र, राशन कार्ड, अबुवा आवास की चाभी, धोती-साड़ी आदि का वितरण किया गया. इसके अलावा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया और दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गयी. स्वास्थ्य विभाग की ओर से हैल्थ चैकअप भी किया गया. ग्रामीणों ने स्टॉल में जाकर विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन जमा किया. जेएसएलपीएस के स्टॉल में स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों की जानकारी दी गयी. साथ ही जैविक खाद, जैविक दवा और पॉली हाउस नर्सरी में उत्पादित बैंगन, मिर्च और फूलगोभी की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गयी. कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के बीपीएम शमीम अख्तर, कल्याणी कुमारी, सीसी संजीव मुर्मू, सुनील हरिजन सहित अन्य कर्मी और बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >