दवा की अधिक मात्रा सेवन से छात्रा की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

गोड्डा में पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते दवा की अधिक मात्रा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर है। अस्पताल में इलाज जारी है।

गोड्डा: गोड्डा शहर में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने दवा की अधिक मात्रा का सेवन कर दिया, जिससे उसकी तबीयत गंभीर हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है.

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, ललमटिया थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रमिला कुमारी गोड्डा शहर में किराये के कमरे में रहकर बीए की पढ़ाई कर रही है. बताया जाता है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव एवं अवसाद से जूझ रही थी. इसी दौरान उसने कथित रूप से विभिन्न दवाइयों का अधिक मात्रा में सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और छात्रा को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. मामले की जानकारी मिलने पर नगर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और छात्रा का फर्द बयान दर्ज किया. साथ ही परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >