ठाकुरगंगटी में चैती दुर्गा पूजा और नवरात्र उत्सव की धूम

रूंजी और कजरैल गांव में होगी प्रतिमा स्थापित, भव्य मेला के साथ होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र में चैती दुर्गा पूजा की धूम जोरों पर है. लोग पूजा-अर्चना के साथ-साथ शारदीय नवरात्र में भी लीन हैं. क्षेत्र के रूंजी पंचायत के रूंजी और कजरैल गांव में प्रतिमा स्थापित कर माता की आराधना के साथ भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जो आसपास के ग्रामीणों को खूब आकर्षित करता है. कजरैल गांव के मेला कमेटी के व्यवस्थापक एवं जिला परिषद सदस्य निरंजन कुमार पोद्दार ने बताया कि सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ जुट जाती है. नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर में उपासकों की भीड़ उमड़ती है. राम नवमी के अवसर पर इसी परिसर में भव्य जुलूस का आयोजन होता है, जिसमें क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों के लोग लाठी और भाले के साथ कर्त्तव्य प्रदर्शन करते हैं. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को कमेटी की ओर से पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है. दशमी और एकादशी को इस प्रांगण में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है. मेले में आसपास के क्षेत्रों और सीमावर्ती इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और इसका लुत्फ उठाते हैं. दो दिन तक इस परिसर में बंगाल के कोलकाता से आए कलाकार भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जिसमें लोग भाव-विभोर हो जाते हैं. मेला कमेटी द्वारा आगंतुकों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है. मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और आम लोगों की सुरक्षा व निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है. स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग भी पर्याप्त रूप से मिल रहा है. एकादशी को मेले में आदिवासी समुदाय के लोग विशेष रूप से शामिल होते हैं और अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया जाता है. थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने बताया कि क्षेत्र में दो स्थानों पर मेला आयोजित किया जाता है. दोनों स्थानों पर पुलिस बल और महिला पुलिस बल तैनात रहेगा. कमेटी को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं और पैट्रोलिंग के माध्यम से पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >