चंडी शक्ति महायज्ञ में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में दी आहुति

लौहंडिया बस्ती में श्री श्री 108 नो चंडी शक्ति महायज्ञ का आयोजन

राजमहल कोल परियोजना के पुनर्वास स्थल लौहंडिया बस्ती के काली मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 नो चंडी शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया है. इस यज्ञ में बनारस के पंडित श्री अनूपानंद जी महाराज वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुंड में आहुति दे रहे हैं. यज्ञ के चतुर्थ दिन सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु हवन कुंड में आहुति देकर माता-देवता की पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं. पंडित ने बताया कि शक्ति महायज्ञ जिस स्थल पर होता है, वह स्थल और आसपास की जगह भी पवित्र हो जाती है. यज्ञ स्थल पर भगवान और माता का निवास होता है, और जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से माता की आराधना करता है, उसकी मनोकामना पूर्ण होती है. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्वयंसेवक सदस्य लगातार निगरानी कर रहे हैं. महायज्ञ 27 मार्च को पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >