गोड्डा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, सात न्यायिक बेंचों का गठन

पारिवारिक विवाद से लेकर उपभोक्ता मामले तक के त्वरित निपटान के लिए अलग-अलग बेंचें होंगी कार्यरत

डालसा की ओर से शनिवार को सिविल काेर्ट परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसमें मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर सात न्यायिक बेंच का गठन किया गया है. प्रथम न्यायिक बेंच पर पारिवारिक विवाद ,वैवाहिक, खरपोश मामले की सुनवाई होगी. इस बेंच पर परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय, एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह मामले की सुनवाई करेंगे. दूसरे न्यायिक बेंच पर एमएसीटी, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, राजस्व के मामले, श्रम विवाद एवं अन्य ट्रिव्यूनल से संबंधित मामले की सुनवाई होगी. इसका निपटारा जिला जज प्रथम कुमार पवन एवं एलएडीसी राहुल कुमार करेंगे. तीसरे न्यायिक बेंच पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय ऋचा श्रीवास्तव एवं पैनल अधिवक्ता आशीष कुमार, बिजली से संबंधित मामले की सुनवाई करेंगे. चतुर्थ न्यायिक बेंच पर सीजेएम, एसडीजेएम कोर्ट के सभी कंपाउंडेबल मामले, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी खालिद रसीद अली अहमद, मुक्ति भगत, सतीश कुमार मुंडा एवं अमित कुमार बंसल कोर्ट से संबंधित मामले का निपटारा करेंगे. इस बेंच पर सीजेएम चंदन कुमार ,पैनल अधिवक्ता अरविंद कुमार गुप्ता मामले की सुनवाई में शामिल रहेंगे. पंचम न्यायिक बेंच पर सबजज रेमी प्रफुल्ल बा कोर्ट के सभी कंपाउंडेबल मामले, एनआई एक्ट, एक्साइज , फारेस्ट , माप तौल से संबंधित मामले की सुनवाई होगी. जिसका निपटारा एसीजेएम प्रताप चंद्रा एवं पैनल अधिवक्ता मृगेन्द्र कुमार झा करेंगे. छठे न्यायिक बेंच पर बैंक रिकवरी, सभी प्रकार के प्री लिटिगेशन मामले, रेवेन्यु, म्यूटेशन से संबंधित मामले, सेल्स टैक्स, पानी, होल्डिंग टैक्स, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले का निपटारा किया जाएगा. इसकी सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत एवं अनुमंडल दंडाधिकारी बैद्यनाथ उरांव करेंगे. सातवें न्यायिक बेंच जिला उपभोक्ता फोरम में लगेगी. इसमें उपभोक्ता वाद से संबंधित मामले का निपटारा होगा. इसकी सुनवाई सब जज प्रवीण उरांव एवं जिला उपभोक्ता फोरम की सदस्य अनिता मंडल करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >