सखी मंडल की महिलाओं ने साझा की सफलता की कहानियां, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से फैलायी जागरूकता

ठाकुरगंगटी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सशक्तिकरण विषयक कार्यक्रम आयोजित

ठाकुरगंगटी प्रखंड के मोरडीहा आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मोरडीहा पंचायत की मुखिया सबिता देवी, संकुल की अध्यक्ष पुष्पा देवी और एफटीसी शमीम अख्तर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया. अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये. उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वावलंबन और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं ने अपनी-अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं, जिससे अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली. साथ ही घरेलू हिंसा की रोकथाम और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया, जिससे लोगों को महत्वपूर्ण संदेश दिया गया. कार्यक्रम में संकुल संगठन से जुड़ी अन्य महिलाएं, सखी मंडल की सदस्याएं और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में पलाश जेएसएलपीएस के एफटीसी मो. शमीम अख्तर, कल्याणी कुमारी, सीसी सुनील कुमार, जितेन्द्र कुमार, पी आर पी पूजा कुमारी, निकिता कश्यप, कैडर आशीष कुमार, सोनी देवी, पुष्पा कुमारी, प्रीति कुमारी, कुमारी पूनमवाला, प्रियंका देवी, निशा देवी, नीलम देवी, सुनैना कुमारी, अरुणा देवी, चमेली देवी के अलावा अन्य सभी सखी मंडल से जुड़ी महिलाएं प्रमुख रूप से उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >